कृष्णा नगर से हजरतगंज एसीपी बने रजनीश वर्मा
लखनऊ, जून 14 -- लखनऊ। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर ने शहर के तीन सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस आयुक्त ने कृष्णा नगर के एसीपी रहे रजनीश वर्मा को हजरतगंज एसीपी की कमान सौंपी है। हजरतगंज एसीपी रहे विकास जायसवाल को दूसरी जगह तैनाती मिली है। कानपुर से लखनऊ आए एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय को कृष्णा नगर एसीपी की जिम्मेदारी दी है। वहीं, एसीपी उदय प्रताप सिंह को यातायात का एसीपी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.