कृष्णा नगर से शुरू होगा कचरा रहित जोन का प्रयोग
मथुरा, सितम्बर 25 -- हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाने के लिए कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में कृष्णा नगर को मॉडल कचरा रहित जोन के रूप में विकसित करने का निर्णय प्रमुख रहा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभाकक्ष में स्वच्छ ब्रज अभियान के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया। पहले चरण में 3-4 दिनों तक ऑडियो संदेशों के माध्यम से दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद व्यापार सभा, जिला प्रशासन, नगर निगम, ब्रज तीर्थ विकास परिषद, सामाजिक संस्थाओं और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली के साथ डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.