नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर 24 अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इन कैंटीन के खुलने से राजधानी में अब इनकी संख्या 70 हो गई है। उदघाटन के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैंटीन में बैठकर आम लोगों के साथ भोजन किया। उपराज्यपाल ने कहा कि यहां लोगों को कम कीमत पर साफ और पौष्टिक भोजन मिल रहा है। यह पहल बीते 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शुरू की गई थी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, प्रवासी मजदूरों, बाहर से पढ़ने आए छात्रों, रिक्शा चालकों, सफाई कर्मचारियों, घरेलू सहायकों और मजदूरों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। दिल्ली सरकार हर थाली पर 25 रुपये की सब्सिडी दे रही है, ताकि जरूरतमंद लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.