लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। भगवान झूलेलाल जी की जयंती से पूर्व बुधवार को सिंधु नगर सिंधी पंचायत की ओर से कृष्णा नगर, वसुंधरा लॉन में मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने शाम को साइकिल रैली निकाली। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमें बालक मंडली और कटनी से आए हुए कलाकारों ने भगवान के भक्ति गीतों से समा बांध दिया। महिलाओं ने नृत्य और डांडिया कर भगवान झूलेलाल जी की आरती पूजन किया। देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। कई सामाजिक संस्थाओं के मुखिया को सम्मानित किया गया। आयोजन में सिन्धु नगर सिंधी पंचायत के मुखी अशोक चांदवानी समेत शहर के सभी मुख्य पंचायतों के मुखी गण शामिल हुए। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि 19 मार्च को इंदिरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.