रुडकी, मार्च 10 -- कृष्णा नगर क्षेत्र में बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते मंगलवार को करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब 10 से शाम 6 बजे तक रामनगर बिजलीघर पूरी तरह बंद रहने से क्षेत्र की करीब 16 हजार की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती का असर घरों से लेकर दुकानों तक दिखाई दिया। वहीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह अचानक बिजली गुल होने के बाद लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी भी बढ़ती गई और बिना बिजली के लोग परेशान होते रहे। कई घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे दोपहर के समय हालात और कठिन हो गए। कृष्णानगर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में करीब पूरे दिन बिजली नहीं रही। गर्मी के कारण छोटे बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.