मथुरा, अप्रैल 5 -- भाजपा महानगर के कृष्णा नगर मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय खंडेलवाल सेवा सदन में संपन्न हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा तथा संगठनात्मक कार्यों के प्रति प्रशिक्षित किया। वर्ग का शुभारंभ ब्रज क्षेत्र मंत्री एवं महानगर अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, अंत्योदय की विचारधारा तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। जपा की कार्यशैली सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की भावना पर आधारित है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.