रांची, जुलाई 9 -- रांची। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को श्री हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा आयोजित विशेष दीवान में 800 से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने श्री सुखमनी साहिब का सामूहिक पाठ और शबद-कीर्तन किया। सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने महिलाओं को गुरु घर से जुड़े रहने का संदेश दिया। सत्संग के बाद श्रद्धालुओं के बीच लंगर प्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...