मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- रक्तदान और नेत्रदान के क्षेत्र में सक्रिय संस्था समर्पित युवा समिति के प्रयासों से जनपद में मरणोपरांत नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इसी कड़ी में सोमवार को आर्यपुरी निवासी कृष्णा देवी के निधन के पश्चात उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छानुसार नेत्रदान का निर्णय लिया। कृष्णा देवी के पुत्रों विनोद, तरुण और गुंजन अरोरा ने सभासद सतीश कुकरेजा के माध्यम से समिति के अमित पटपटिया से संपर्क किया। इसके बाद मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने दिवंगत कृष्णा देवी का नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों कॉर्निया पूरी तरह स्वस्थ हैं, जिनसे जल्द ही दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकेगी। इस पुनीत कार्य के दौरान हितेश आनंद, संदीप राज, मनी पटपटिया और प्रीति कुकरेजा उपस्थित रहे। अमित पटपटि...