मुंगेर, अगस्त 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। रविवार को कच्ची कांवरिया मार्ग पर आस्था की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुजफ्फरपुर जिले की चर्चित 74 वर्षीय कृष्णा बम, जिन्हें श्रद्धालु माता बम के नाम से भी जानते हैं, हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन के दूसरे रविवार को सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल डाकबम यात्रा पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुईं। कृष्णा बम के असरगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश करते ही उनके दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके पहुंचते ही कच्ची कांवरिया पथ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भाजपा नेत्री रंभा कुमारी ने फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। 74 वर्ष की उम्र और चिलचिलाती धूप के बावजूद कृष्णा बम के उत्साह म...