बिजनौर, अगस्त 2 -- कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इनर्फोमेशन टेक्नोलॉजी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित बीएससी विद्यार्थियों के लिए विज्ञान संकाय का ओरिएंटेशन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबन्धक मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, समयबद्धता, अनुशासन तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल ड...