बिजनौर, जनवरी 22 -- बिजनौर। कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं एकेडमिक विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय सीएमई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया एवं धन्वन्तरी वन्दना बीएएमएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों सलोनी, कृति, श्रुति एवं नमन ने की। कार्यक्रम में कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संस्थापक राजीव कुमार, अध्यक्ष मनोज कुमार एवं निदेशक पवन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी। आयुर्वेद के क्षेत्र के संबंधित विषयों पर कृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज के निदेशक वैद्य संदीप ने अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप म...