बिजनौर, मई 23 -- बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में शनिवार को गृह विज्ञान विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक राजीव कुमार, प्रबन्धक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। निर्णायक मण्डल के रूप में डॉ. दीपशिखा अग्रवाल व डॉ. ज्योत्सना सिंह उपस्थित रहीं। छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बीएससी (होम साइंस) की छात्राओं ने अपना डांस प्रस्तुत किया तथा एमएससी (होम साइंस) फाइनल ईयर तथा बीएससी (होम साइंस) फाइनल ईयर की छात्राओं ने रैम्प वॉक प्रस्तुत किया। विदाई समारोह में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य किया。 यह भी पढ़ें- तरुण, पल्लवी व अंकित, नेहा मिस्टर एवं मिस फेयरवेलप्रतियोगिताएँ मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में बीएस...