लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने कृष्णा करुणेश को नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया है। यह तैनाती डा. लोकेश एम के हटाए जाने के छह दिन बाद की गई है। कृष्णा करुणेश मौजूदा समय नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे। वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी ऐसे समय दी जा रही है, जब प्राधिकरण और प्रशासन इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को लेकर सवालों के घेरे में है। कृष्णा करुणेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से पटना बिहार के रहने वाले हैं। वह हापुड़, बलरामपुर व गोरखपुर के डीएम भी रह चुके हैं। नोएडा में इंजीनियर की मौत के बाद अथॉरिटी के सीईओ रहे डा. लोकेश एम को हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.