हरिद्वार, जनवरी 20 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज में मंगलवार को इंडोर खेल के शतरंज इवेंट में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में कृष्णा चावला और छात्रा वर्ग में समता शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी ने अपने संदेश में युवाओं से खेलों के जरिये अपनी बौद्धिक और मानसिक क्षमता को निखारने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हम इंडोर खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और छात्रों को हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अधिष्ठाता-छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने सबका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, प्रशिक्षक भारत भूषण, मोहनचंद पांडेय, दिव्यांश शर्मा और डॉ. हरिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.