मथुरा, मार्च 9 -- थाना जैंत अंतर्गत अल्हेपुररोड वृंदावन स्थित कृष्णा आनंदम कॉलोनी से चोरों ने निमार्णाधीन मकान को निशाना बनाते हुए हजारों का सामान चोरी कर ले गये। इसमें घर में लगा पूरा सोलर सिस्टम, बैटरियां और निर्माण सामग्री शामिल है। कृष्णा आनंदम कॉलोनी निवासी देवी प्रसाद तिवारी ने थाना जैत पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चार मार्च की रात करीब एक बजे से चार बजे के मध्य चोर उनके घर में घुस आये। यहां से चोर माइक्रोटेक इन्वर्टर, ल्यूमिनस बैटरी, चार यूटीएल सोलर बैटरी और घर निर्माण से जुड़ी कुछ कीमती सामग्री चोरी कर ली। चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.