कृष्णाष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह
जमुई, सितम्बर 3 -- झाझा । निज प्रतिनिधि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर झाझा प्रखंड क्षेत्र में कृष्णाष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्थित मंदिरों में साफ-सफाई, सजावट और रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों को आकर्षक ढ़ंग से सजाने के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण की झांकी और बाल स्वरूप की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी भी की जा रही है। कृष्णाष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को पालने में झुलाएंगे तथा रात में जन्मोत्सव के समय पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण करेंगे। यह भी पढ़ें- Simdega News: जन्माष्टमी को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.