बोकारो, मई 11 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के कृष्णापूरी कॉलोनी में रविवार को नौ दिवसीय श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। सुबह गरगा नदी से विधिवत कलश आयोजन समिति की ओर से निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। दामोदर नदी से विधिवत कलशों में जल उठाते हुए श्रद्धालु आयोजन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयघोष से गुंजयमान रहा। यहां कलशों को विधिवत स्थापित करते हुए ज्ञान यज्ञ शुरू किया गया। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि कथावाचक विनोदानंद ठाकुर जी महाराज रामकथा की प्रस्तुति होगी। संध्या भजन आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...