कृष्णापुर मोटर मार्ग के लिए आज होगी बैठक
नैनीताल, जून 13 -- नैनीताल। वेदशाला से कृष्णापुर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए वन भूमि प्रस्ताव गठित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। वन अधिकार अधिनियम के तहत इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामसभा से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। इस क्रम में लोनिवि प्रांतीय खंड नैनीताल ने आज रविवार सुबह 11 बजे नैनी आवास मनोरा में ग्रामसभा की बैठक बुलाई है। लोनिवि के ईई रत्नेश कुमार सक्सेना की ओर से जारी सूचना में क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों, जन प्रतिनिधियों व लोगों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। कहा कि ग्रामसभा की अनापत्ति मिलने के बाद ही मार्ग के निर्माण कार्य को गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- कृष्णापुर मोटर मार्ग के लिए आज होगी बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.