नैनीताल, मई 7 -- नैनीताल। तल्लीताल कृष्णापुर क्षेत्र में खतरे का सबब बने पत्थर से सुरक्षात्मक कार्य जारी हैं। सिंचाई विभाग की टीम गुरुवार को भी काम में जुटी रही। दावा है कि अगले तीन दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। बीते सोमवार शाम एक बोल्डर गिरकर कार के ऊपर जा गिरा था। जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कुछ परिवारों को शिफ्ट कराया है। सिंचाई विभाग के एई सुमित मालवाल ने बताया कि क्षेत्र और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग की ओर से प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। पत्थर में रॉड लगाकर कंक्रीट डाला गया है, जिसे सेट होने में दो से तीन दिन लगेंगे। यह भी पढ़ें- बिंदाल क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा हो जिसके बाद इसमें चैन लिंक फेंसिंग कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- बरेली से हल्द्वानी तक बनेगा एक्सप्रेस...