लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ,संवाददाता। कृष्णानगर क्षेत्र के विजय नगर में स्थित महाशक्ति निवास मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने दानपात्र से नगदी पार कर दी। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो उन्हें गेट का ताला टूटा मिला। मंदिर के अध्यक्ष ने कृष्णानगर थाने पर शिकायत की।महाशक्ति निवास मंदिर के अध्यक्ष विजय नगर निवासी धर्मेंद्र अवस्थी ने बताया कि रविवार रात्रि चोरों ने सरिया से मंदिर के गेट में लगे ताले को तोड़ दिया। इसके बाद चोर मंदिर में रखे दानपात्र से रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने मंदिर में लगे दूसरे दानपात्र का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मंदिर अध्यक्ष की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.