लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार रात बीसीए छात्र ने मकान के ऊपरी हिस्से में खुदकुशी कर ली। बालकृष्ण नगर केसरी खेड़ा निवासी अमित दीक्षित का बेटा आर्यन दीक्षित (21) चिनहट देवा रोड पर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीसीए अंतिम वर्ष का छात्र था। छात्र के पिता ने बताया कि वह नीचे कमरे में बैठे हुए थे। तभी आर्यन का एक दोस्त उससे मिलने के लिए घर आया। दोस्त के कहने पर पत्नी अनामिका आर्यन को बुलाने के लिए ऊपर कमरे में गई। वहां आर्यन का कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर जोर से दरवाजे पर पैर मारा तो दरवाजे की सिटकनी टूट गई और दरवाजा खुल गया। अंदर देखा तो आर्यन चादर के सहारे पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने बताया कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.