कृष्णानगर में नहर ओवरफ्लो पर कार्रवाई, गहरीकरण शुरू
हरिद्वार, अप्रैल 17 -- कृष्णा नगर स्थित छोटी नहर का पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनी में घुसने की समस्या पर सिंचाई विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर नहर को गहरा करने का कार्य शुरू कराया। गर्मियों के मौसम में नहर में अधिक पानी छोड़े जाने के कारण हर वर्ष ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है। किसानों की जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाती है, जिससे नहर का जलस्तर बढ़कर आसपास की कॉलोनियों में भराव की समस्या पैदा कर देता है। ओवरफ्लो के चलते दुकानों और मकानों के बाहर जलभराव हो रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में जेसीबी ने की छोटी नहर की सफाई स्थानीय व्यापारी संजीव शर्मा ने बताया कि यह समस्या हर साल सामने आती है और कई बार शिकायत करने के बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.