लखनऊ, फरवरी 26 -- कृष्णा नगर थानाक्षेत्र के केसरी खेड़ा में बुधवार देर रात रेलवे फाटक पार करते वक्त एक युवक ट्रेन की चपेट में आया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से बहराइच के मुन्ना सिंह का पुरवा विशेश्वरगंज निवासी शिवा सिंह (36) मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि शिवा पारा थानाक्षेत्र के सदरौना काशीराम कॉलोनी में अपने भाई अयोध्या सिंह के साथ रहकर कानपुर रोड पर एक ढाबे में वेटर था। बुधवार देर रात करीब दो बजे वह अपने काम से घर लौट रहा था। तभी केसरी खेड़ा स्थित रेलवे फाटक को वह पार कर रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी युवक को लोकबुंध अस्पताल लेकर पहुंच...