रुडकी, दिसम्बर 19 -- कृष्णानगर, सलेमपुर, सुनहरा, पनियाला की याद तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सिर्फ दो ही बार आती है। जनप्रतिनिधियों को चुनाव के समय और अधिकारियों को बरसात के समय, जब यहां कई माह तक जलभराव हुआ होता है। पिछले कई सालों से यहां की पब्लिक नाले की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या से जुझ रही है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सैनी, मृत्युजंय, अधिवक्ता रमेश जोशी, लीलावती, सरिता, ममता आदि ने कहा कि जलभराव की समस्या से हजारों की संख्या में यहां के लोग पिछले कई सालों से परेशान है। लोगों ने बताया कि नगर निगम, लोनिवि, सिंचाई विभाग और प्रशासन के पास इस समस्या से निजात दिलाने की जिम्मेदारी है लेकिन खास बात यह है कि धरातल पर अभी तक एक भी ऐसा कार्य नहीं हुआ है, जिससे यह उम्मीद जताई जा सके कि इस समस्या का समाधान हो सकेगा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.