लखनऊ, जून 17 -- कृष्ण्णानगर में कर्ज से परेशान कारोबारी ने खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह परिजनों ने कारोबारी का शव फंदे से लटका देखा और फौरन लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूदखोरों से परेशान होकर कारोबारी ने आत्महत्या की है। महाराजापुरम निवासी राकेश दुबे (57) टाइल्स और पत्थर के ठेकेदार थे। परिवार में पत्नी सुमन और दो बेटियां शिवानी, प्रिया हैं। कारोबारी की पत्नी सुमन ने बताया कि कोरोना कॉल में कारोबार में घाटा हो गया था। तब से व्यापार की स्थिति बहुत खराब थी। इधर, पति पर कर्जा अधिक हो गया था। आए दिन सूदखोर परेशान करते थे। पति ने कर्ज को कम करने के लिए बैंक से लोन ले रखा था। पति ने उस रकम से कुछ लोगों का कर्जा चुका दिया था। आरोप है कि बैंक और सूदखोरों का कर्ज बढ़ता जा रहा था। इ...