लखनऊ, अप्रैल 14 -- कृष्णानगर पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों में फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। डीसीपी दक्षिणी अमित आनंद ने बताया कि कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा और विजयनगर में करीब एक माह के भीतर तीन घरों में चोरियां हुई थीं। करीब पांच सौ सीसी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने घटना में शामिल शुभम सोनी को 21 मार्च को जेल भेजा था। उसके बाद 11 अप्रैल को मुठभेड़ में इनामी विपिन को पकड़ा था। फरार कुलदीप यादव निवासी मल्हौर पर 25 हजार रुपये का इनाम था। 14 अप्रैल को कृष्णानगर पुलिस ने केसरी खेड़ा रेलवे लाइन के पास रामबाबू यादव की जमीन पर बनी झोपड़पट्टी से कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- आभूषण दुकान में हुए लूट कांड के मामले में एक बदमाश गिरफ्तार उसके खिलाफ पीजीआई में भी तीन लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से आठ लाख के...