भागलपुर, जुलाई 26 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला 2026 के उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को नमामि गंगे घाट से मेले का शुभारंभ होना है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। कृष्णानंद स्टेडियम मैदान में दो अस्थायी हेलीपैड बनकर तैयार हो गए हैं। हेलीपैड से सभा स्थल तक जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग का कार्य भी पूरा कर दिया गया है। वहीं कृष्णानंद स्टेडियम परिसर की व्यापक सफाई, रंग-रोगन और पेंटिंग कराई जा रही है। मैदान की चारदीवारी को आकर्षक स्वरूप देने के लिए थ्रीडी शैली में भगवान भोलेनाथ सहित धार्मिक और सांस्कृतिक चित्र उकेरे जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनेंग...