कृष्णागढ़ में वाहन जांच अभियान, 17 हजार जुर्माना वसूला
आरा, मई 16 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को सरैया-बलुआ मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की गहन जांच की। विशेष रूप से बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, काला शीशा लगे वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना, वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखना और यातायात नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों की जिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.