आरा, मार्च 26 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष रौशन कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने किया। फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, बाजारों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रामनवमी के दिन सुरक्षा के पुख्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.