कृष्णा, द्रोण और ब्रह्मा देवी स्कूल बने सीबीएसई नॉर्थ जोन कबड्डी चैंपियन
मेरठ, जुलाई 25 -- द्रोण पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-19 गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता का शनिवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। अंडर-14 में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ, अंडर-17 में मेजबान द्रोण पब्लिक स्कूल सरधना और अंडर-19 में एसएमटी ब्रह्मा देवी स्कूल हापुड़ ने खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सेमीफाइनल मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में ब्रह्मा ज्योति स्कूल शामली को एक अयोग्य खिलाड़ी पाए जाने पर तकनीकी समिति और सीबीएसई ऑब्जर्वर ने डिस्क्वालिफाई कर दिया, जिससे कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ सीधे फाइनल में पहुंच गया। दूसरे सेमीफाइनल में द्रोण पब्लिक स्कूल ने राममहर स्कूल बागपत को 32-18 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। यह भी पढ़ें- बाजपुर में खेली जा रही सीबीएसई क्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.