लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता।कृष्णा वेदांशी, अजय यादव के साथ ही कप्तान अपूर्व चौहान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने मंगलवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी को 4-0 पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला गत चैंपियन स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ से होगा। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी को रोमांचक मैच में 3-2 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।गोमती नगर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम स्थित पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी टर्फ स्टेडियम में मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। मैच के 14वें मिनट में अजय यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झांसी की रक्षापंक्ति को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.