धनबाद, सितम्बर 7 -- आईआईटी आईएसएम परिसर में रविवार को जन्माष्टमी महामहोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूरा आईआईटी परिसर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। इस्कॉन धनबाद की ओर से आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में दो हजार से अधिक श्रद्धालु और विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। आईआईटी आईएसएम के निदेशक डॉ एस मिश्रा ने इस्कॉन धनबाद के प्रति आभार जताते हुए विद्यार्थियों से भगवान श्रीकृष्ण के भगवद्गीता में दिए संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला, बाल लीला और मृदु भक्षण लीला पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। आईआईटी के विद्यार्थियों ने भोला-भाला नामक नाटक का मंचन किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ब्रज उत्सव में खेली फूलों की होली नशामुक्ति और युवा सशक्तीकरण के ...