शाहजहांपुर, मई 21 -- सिंधौली। लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक कृष्णपाल को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से 'टीचर ऑफ द ईयर' सम्मान प्रदान किया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य इरम मंसूरी ने बताया कि कृष्णपाल समय के पाबंद होने के साथ विद्यार्थियों के बीच पढ़ाई को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रति उनकी कार्यशैली और जिम्मेदारी को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक अब्दुल रहमान खान, सर्वेश सिंह चौहान, शिवम वर्मा, सोनम मिश्रा समेत विद्यालय के सभी शिक्षकों ने कृष्णपाल को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- कृष्णपाल बने 'टीचर ऑफ द ईयर'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...