सुल्तानपुर, मई 30 -- सुलतानपुर। अमेठी जिले के सुंदरपुर गांव में पांच साल पूर्व कृष्णदेव ओझा की हत्या के केस में जिला जज सुनील कुमार की कोर्ट में अभियोजन पक्ष की गवाही जारी है। शनिवार को वादी मुकदमा शांति देवी की गवाही दर्ज हुई जिनसे बचाव पक्ष के वकील सुरेश चन्द्र तिवारी ने जिरह की। शांति देवी पत्नी चंद्रिका ओझा 19 मार्च 2021 को अपने नाती कृष्णदेव ओझा के साथ खेत की रखवाली करने गई थीं। तहरीर के मुताबिक उसी दौरान आरोपियों ने कृष्णदेव ओझा पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बचाने दौड़ी दादी शांति देवी को भी घायल कर दिया। मामले में विजयपाल यादव, शेरसिंह यादव, पंकज यादव तथा डब्बू यादव का ट्रायल जारी है।अगली यह भी पढ़ें- कृष्णदेव हत्याकांड में अभियोजन की गवाही जारी सुनवाई दो जून को होगी। यह भी पढ़ें- युवती के हत्यारोपी की जमानत खारिज

हिंदी हिन...