बेगुसराय, मार्च 19 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। क्लस्टर फ्रंटलाइन डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत सरसों की उन्नत किस्म राजेंद्र सुफलाम-1 पर प्रभेद पर कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर द्वारा कुंभी गांव में कृषक प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से तिलहन एवं अन्य फसलों की उत्पादकता बढ़ाना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस अवसर पर वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम पाल ने किसानों को संबोधित करते हुए सरसों की उच्च उपज देने वाली किस्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से राजेंद्र सुफलाम-1 की विशेषताओं, इसकी अधिक उत्पादन क्षमता तथा इसके वैज्ञानिक पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेस (उन्नत खेती तकनीकों) के बारे में विस्तार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.