भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में शनिवार को 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम सॉइल डिटेक्टिव : हैंड्स-ऑन लेबोरेटरी स्किल्स एंड सॉइल एनालिसिस ट्रेनिंग का समापन हुआ। समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इससे पहले स्नातक छात्रों को आधुनिक मृदा विज्ञान और प्रयोगशाला तकनीकों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम सबौर कंसल्टेंसी सर्विसेज के तत्वावधान में 10 से 19 जून तक मृदा विज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- कृषि स्नातकों को आधुनिक मृदा विज्ञान और प्रयोगशाला तकनीक की जानकारी दीकार्यक्रम की जानकारी इसमें संदीप विश्वविद्यालय मधुबनी, श्री श्री विश्वविद्यालय कटक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा उषा मार्टिन विश्वविद्यालय रांची के कुल ...