चम्पावत, फरवरी 26 -- चम्पावत। कृषि सुधार के लिए सेतु आयोग ने पाटी ब्लॉक के जनकांडे गांव का चयन किया है। योजना के तहत सेतु आयोग कृषि विभाग और बाटुली एफपीओ के जरिए किसानों की समस्याएं दूर करेगा। सेतु आयोग आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने बताया कि पहले चरण में गांव में मृदा परीक्षा, ऑर्गेनिक सॉल्यूशन स्प्रे, आधुनिक कृषि संयंत्र, जल संग्रहण और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी। योजना को लेकर गांव में ट्रायल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...