कृषि समस्याओं के समाधान को टोल फ्री नंबर जारी
कुशीनगर, जून 10 -- कुशीनगर। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग ने फसल बीमा, क्लेम व कृषि संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये एकीकृत टोल फ्री नंबर 0522-2317003 जारी किया है। उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि इस नंबर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, क्लेम प्रक्रिया, फसल क्षति की सूचना, बीमा शिकायतें, उन्नत बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र, कीट-रोग नियंत्रण, पीएम किसान योजना तथा मौसम आधारित कृषि सलाह की जानकारी मिलेगी। यह सेवा कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। किसानों से इसका अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं के लिए काल सेंटर स्थापित यह भी पढ़ें- किसानों को फिर मिलेगी फसल सुरक्षा की गारंटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.