कृषि समन्वयक ने किया क्षतिग्रस्त फसलों का आकलन
अररिया, मार्च 27 -- पलासी, (ए.सं)। कृषि विभाग के निर्देश के आलोक में गत दिनों प्रखंड क्षेत्र में आयी तेज आंधी व ओला वृष्टि से हुए फसल क्षति के आकलन को लेकर कृषि समन्वयक फारबिसगंज प्रदीप कुमार एवं कृषि सलाहकार मिथिलेश कुमार ने चौरी पंचायत के विभिन्न बहियार का जायजा लिया। इस दौरान इनलोगों ने किसानों से भी बात की। सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य आनंद ने किसानों की वर्तमान स्थिति, नुकसान एवं समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने किसानों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.