मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गायघाट प्रखंड की बेरूआ पंचायत के कृषि समन्वयक शत्रुघ्न कुमार के विरुद्ध विशेष न्यायालय (निगरानी) में शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया गया। यह परिवाद बेरूआ गांव के बलवंत कुमार सिंह ने दाखिल किया है। इसमें कृषि इनपुट राशि स्वीकृति के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया गया है। परिवाद में उन्होंने कहा है कि कृषि इनपुट की राशि के लिए पिछले वर्ष 28 नवंबर को कृषि समन्वयक शत्रुघ्न कुमार से संपर्क किया। उसने स्वीकृत की जाने वाली कृषि इनपुट की राशि के बदले 30 प्रतिशत घूस मांगा। घूस देने से मना करने पर उसके कृषि इनपुट के आवेदन का रद्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कृषि इनपुट की राशि में गड़बड़ी का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.