कृषि समन्वयक किए गए निलंबित
सहरसा, अगस्त 7 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की कठडुम्मर पंचायत में वर्ष 2026 के कृषि इनपुट अनुदान वितरण में अनियमितता के मामले में जिला कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कृषि समन्वयक संजय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। बताया गया कि वार्ड सदस्य कीर्तन शर्मा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं किसानों ने अनुदान वितरण में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को परिवाद पत्र सौंपा था। इसके बाद दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई, जिसमें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर तथा जिला कृषि विपणन पदाधिकारी को शामिल किया गया। एक अगस्त को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कृषि इनपुट अनुदान के आवेदनों में संलग्न भूमि संबंधी विवरण एवं लीज दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.