रामपुर, जून 24 -- भारत-अमेरिका के प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशुतोष कुमार को सौंपा। किसानों ने समझौते को कृषि और किसान हितों के प्रतिकूल बताते हुए इसे लागू न करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित समझौते से देश की कृषि व्यवस्था प्रभावित होगी और किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की सहमति के बिना कृषि क्षेत्र से जुड़े किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाएगा।किसानों ने भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने, बिजली अधिनियम-2025 और बीज अधिनियम-2025 वापस लेने तथा किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- 'भारत-अ...