लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि विभाग में बीती देर रात जिला कृषि अधिकारी स्तर के 46 अफसरों के तबादले कर दिए गए। कृषि निदेशक डा. पंकज त्रिपाठी ने रविवार को देर रात कृषि सेवा संवर्ग के श्रेणी-दो के इन स्थानांतरित अधिकारियों की सूची जारी कर दी। कई अधिकारियों को जिलों में भूमि संरक्षण अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई तो कुछ को जिला कृषि अधिकारी के पद पर तैनात किया गया। दूसरी तरफ वन विभाग में दो दिन पूर्व हुए मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक एवं प्रभागीय वनाधिकारियों के तबादले के बाद रविवार की देर रात प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी के हस्ताक्षर से 106 क्षेत्रीय वन अधिकारियों के स्थानांतरण लम्बी-चौड़ी सूची जारी कर दी गई। यह भी पढ़ें- जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार अधिकारियों का तबादला यह भी पढ़ें- पीडी अखिलेश गये अमरोहा, ...