रांची, जून 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची के मोराबादी में आयोजित कृषि व्यापार मेले में अनगड़ा के बदरी स्थित नीम फूल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) के स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। स्टॉल में रखे गए स्थानीय आम और जैविक उत्पादों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। ग्राहकों के बीच अनगड़ा के आमों की सर्वाधिक मांग देखने को मिली। स्टॉल में लंगड़ा, हेमसागर, गुलाब खास और आम्रपाली किस्म के आम प्रदर्शित किए गए थे, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा रागी का लड्डू, रागी आटा, कच्ची घानी सरसों तेल, हल्दी, कूरथी दाल और शहद जैसे ऑर्गेनिक उत्पाद भी बिक्री और प्रदर्शन के लिए रखे गए थे।मेले में जापान की प्रसिद्ध आम की किस्म 'मियां जाकी' की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने लोगों का खास ध्यान खींचा। इस आम का बाजार मूल्य लगभग 2.5 लाख रुपये बताया ...