चक्रधरपुर, जून 19 -- चक्रधरपुर। गुरुवार को चक्रधरपुर, सोनुवा तथा बंदगांव के 63 किसान बस से रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कृषि व्यापार मेला में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। मोहराबादी मैदान में तीन दिवसीय कृषि व्यापार मेला का आयोजन किया गया है। जहां आखिरी दिन चक्रधरपुर, सोनुवा तथा बंदगांव के किसान पहुंचकर कृषि से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने कृषि व्यापार मेला में ट्रेनिंग लिया तथा लगाए गए स्टॉल का भ्रमण कर उससे सीखा। इस मौके पर एटीएम चक्रधरपुर पंकज कुमार, गुदड़ी अजित भुईयां, सोनुवा के रानी हांसदा, राजकुमार महतो तथा बंदगांव प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको समेत काफी संख्या में किसान शामिल हुए। यह भी पढ़ें- कृषि व्यवस्था में संरचनात्मक सुधारों की आवश्यकता : सिद्यीख यह भी पढ़ें- झारखंड मोड़ में आम उत्सव व बागवानी मेला का ...