हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शांतिनगर नागरिक समिति ने वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। चार मार्च बुधवार को प्रस्तावित होली मिलन कार्यक्रम स्थगित किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में समिति अध्यक्ष माधवी बेलवाल, गंगा बिष्ट, रूपा बिष्ट, एड. हीरा बल्लभ पलड़िया, जगदीश बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिलोक बेलवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.