कृषि वैज्ञानिक काम के प्रति ईमानदार,जवाबदेह बनें: डीजी
लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ। संवाददाता कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट ने शनिवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ का दौरा कर अनुसंधान एवं विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।आईसीएआर डीजी ने यहां पौधरोपण किया तथा गन्ना उत्पादन से संबंधित चल रहे रिसर्च तथा नवाचारों की जानकारी ली। संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने डीजी का स्वागत किया। लखनऊ स्थित चारों संस्थानों के वैज्ञानिकों, तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए महानिदेशक ने वैज्ञानिक तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने दायित्वों प्रति ईमानदार और जिम्मेदार बनने की सलाह दी। अंतर्विषयी तथा बहुविषयी रिसर्च को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वैज्ञानिकों से नवाचार, सहयोग एवं समर्पण के लिए प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.