काशीपुर, जुलाई 31 -- काशीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने आने वाले सीजन में फल और सब्जी प्रबंधन की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा अनिल चंद्र ने बताया कि अगस्त माह में मैदानी जिलों ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मानसून का क्रम जारी रहता है।

जल निकासी प्रबंधन लेकिन इसी के साथ उच्च तापमान और उमस भरी आद्रता बनी रहती है। बताया कि इस समय उद्यानों में जल निकासी प्रबंधन, अगेती सब्जियों की नर्सरी तैयारी, कीट व फफूंद जनित रोगों की रोकथाम तथा बागों की संवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ चंद्र के अनुसार जल निकासी और बेसिक रखरखाव जरूरी है। अमरूद और नींबू वर्गीय बागों में कीटों व पक्षियों से फलों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करें। जुलाई में लगाए गए नए पोधो की थालों में निराई गुड़ाई करें। अगेती फूल, पत्ता गोभी की ऊंची उठी हुई क...