मऊ, मार्च 25 -- मऊ, संवाददाता। उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय किसान गोष्ठी एवं मेला के समापन कार्यक्रम में बुधवार को किसानों को ग्राम पंचायत पकड़ी खुर्द, पीड़उत सिंहपुर, विकासखंड बड़राव के कई किसानों के खेतों में गांठ गोभी, स्ट्रॉबेरी, फ्रेंच बीन, रेड कैबेज, टमाटर के खेती में मलचिंग, ड्रिप सिंचाई और रोग व्याधि नियंत्रण की विधियों की प्रायोगिक जानकारी प्रदान कराते हुए भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वैज्ञानिक डॉ.जितेंद्र कुशवाहा, डा.प्रशांत देव सिंह ने नवीन फल स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट की खेती, पॉली हाउस में विपरीत मौसम में रोगमुक्त शाकभाजी उत्पादन के साथ कृषि से जुड़े अन्य कार्य यथा जैसे मुर्गी पालन, पशुपालन,दलहन, मसाला उत्पादन, मशरूम उत्पादन पर फील्ड में ही वैज्ञान...