चम्पावत, जून 11 -- जगदीश राय, लोहाघाट। खैसकांडे लोहाघाट में किसानों की फसलों में लगे कीट रोग की रोकथाम के लिए उद्यान, कृ​षि और केवीके की टीम ने गांव का दौरा किया। इस दौरान फसलों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुन उनका समाधान किया। गुरुवार को निरीक्षण दल में जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली, पौध सुरक्षा अधिकारी संतोषी, कृषि विज्ञान केंद्र से विषय विशेषज्ञ डॉ. रजनी पंत तथा प्रभारी उद्यान सचल केंद्र आशीष रंजन खर्कवाल ने किसानों की रोग ग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया। टीम ने किसान तारा दत्त खर्कवाल, रमेश चंद्र खर्कवाल के पॉलीहाउस और खुले में उगाई जा रही लौकी, खीरा, शिमला मिर्च, टमाटर, गोभी आदि फसलों का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- कृषि वैज्ञानिकों ने फल सब्जी की सुरक्षा के दिए टिप्स फसलों में फफूंदजनक रोग और कीट जैसे टमाटर में पिन वॉर्म, ...